जालौन के इस नगर में राम जन्मोत्सव के साथ रामलीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ,,, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कही यह बात

Ramlila Mahotsav started with Ram Janmotsav in this city of Jalaun, BJP District President said this

क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन भी रहे मौजूद

(ब्यूरो रिपोर्ट )

Konch / jalaun news today । जालौन जनपद के कोंच नगर में गुरुवार को श्री बाल रामलीला समिति के तत्वाधान में भुंजरया चौराहे पर बड़े हषोर्ल्लास के साथ राम जन्मोत्सव के साथ रामलीला महोत्सव 2023 का शुभारंभ हुआ हुआ। इस अद्भुत पल के साक्षी भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित व क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन भी बने। राम प्राकट्य पर इन अतिथियों ने चारों भाइयों राम, भरत लक्ष्मण और शत्रुघ्न का तिलक कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा, भगवान राम के श्रेष्ठ चरित्र से मानव जाति को सीख लेने की जरूरत है, उन्होंने संकट के समय में भी न तो संयम खोया और न ही नैतिक मूल्यों से समझौता किया। उनके इसी चरित्र ने उन्हें भगवान बना दिया। विधायक मूलचंद्र ने भी राम को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताया। इस दौरान यशोदानंदन एरच वाले, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, विजय रावत, दीपक मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, अमित उपाध्याय, महेंद्र सोनी लला, राजेश्वरी यादव, विकास पटेल, प्रभंजन गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment