(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । बिजली विभाग की ओटीएस योजना का रविवार को अंतिम दिन था। उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए रविवार को भी बिजली विभाग के कार्यालय पर कैंप लगाकर पंजीकरण किए गए। योजना के अंतर्गत 3575 उपभोक्ताओं ने लाभ प्राप्त किया और बकाएदारों से तीन करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की गई।
जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया था और उस पर सरचार्ज लगा था अथवा जिन उपभोक्तओं की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी थी। उन्हें ओटीएस योजना के अंतर्गत सरचार्ज में छूट दी जा रही थी। उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान किश्तों में अथवा एकमुश्त कर सकते थे। विद्युत उपखंड अधिकारी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि ओटीएस योजना के तहत उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर तक योजना का लाभ दिया जा रहा था। रविवार को योजना का अंतिम दिन था। रविवार को भी कैंप लगाकर उपभोक्ताओं के पंजीकरण किए गए। बताया कि योजना के अंतर्गत 24 हजार 116 उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराने का लक्ष्य था। लक्ष्य के सापेक्ष कुल 3575 उपभोक्ताओं के पंजीकरण किए गए हैं। इस दौरान बकाएदारों से तीन करोड़ रुपये से अधिक की वसूली भी की गई है।






