जालौन क्षेत्र में चार दिन से लापता हैं रिक्शा चालक,, पत्नी ने लगाई मदद की गुहार,गुमशुदगी दर्ज

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में रिक्शा चालक पति के चार दिन से लापता होने की सूचना पत्नी ने पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ा निवासी आरती हालत निवासी ग्राम लौना ने पुलिस को बताया कि उसके पति आकाश (35) रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बीती 18 अप्रैल की सुबह वह घर से रिक्शा चलाने की बात कहकर निकले थे। तभी से उनका पता नहीं है। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला। नाते रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां जानकारी करने के बाद भी उनकी कोई सूचना नहीं मिली। पीड़ित महिला ने पति की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है। वहीं, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आकाश की तलाश शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105