Orai / Jalaun news today । उरई रोडवेज बस डिपो में संविदा परिचालकों ने डिपो अधिकारी पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि बिना लिखित नोटिस के उन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया और दोबारा नियुक्ति के लिए रिश्वत मांगी गई। परिचालकों ने अवैध वसूली और करीब 27 कर्मचारियों के रोजगार को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया है। एआरएम से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का दावा करते हुए पीड़ितों ने अब उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार उरई रोडवेज बस डिपो में बड़ी संख्या में संविदा कर्मियो ंकी तैनाती है। जो नियमानुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करते चले आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनोंसे कथित रूप से डिपो अधिकारी उदय गोयल बगैर किसी लिखित सूचना से संविदा कर्मियों को ड्यूटी से हटाने व दोबारा नियुक्ति करने के नाम पर प्रत्येक संविदा कर्मी से 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। संविदा कर्मियों ने बताया कि उन्होंने रिश्वत मांगने की शिकायत एआरएम से भी की थी लेकिन उन्होंने अब तक डिपो अधिकारी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की है जिससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो सकता है।



