(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
Jalaun news । जालौन नगर में गहोई वैश्य भवन में हॉल बनवाने की घोषणा जो सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने पिछले वर्ष की थी उसे पूरा करते हुए सदर विधायक ने हॉल बनवाने के लिए भूमि पूजन किया। बताया जा रहा है कि दीपावली के बाद कार्य की शुरूआत होगी।
नगर में मोहल्ला गणेशजी में गहोई वैश्य भवन स्थित है। समाज में होने वाले शादी विवाह और अन्य अवसरों पर समाज के लोग इसका उपयोग करते हैं। भवन में एक हॉल की कमी थी। जिसे बनवाने की मांग समाज के लोगों ने सदर विधायक से की थी। जिसे पूरा करते हुए पिछले वर्ष सदर विधायक ने हॉल बनवाने की घोषणा की थी। घोषणा किए जाने के बाद इस दिशा में कार्य प्रारंभ हुआ।

गहोई वैश्य भवन में सदर विधायक ने बताया कि हॉल बनवाने के लिए लगभग 18 लाख रुपये की स्वीकृति हो चुकी है। इसके अलावा टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। दीपावली के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, पालिकाध्यक्ष नेहा मित्तल ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया। इस दौरान देवनगर चौराहे पर मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा लगवाने की भी मांग की गई।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, पुनीत मित्तल, रमेश हूंका, श्रीराम बहरे, मथुरा प्रसाद रेजा, रामू गुप्ता, प्रेम कुमार बजाज,1 वीरेंद्र सोनी, गौरव गुर्जर, सतेंद्र खत्री, सतीश गुप्ता, गहोई वैश्य पंचायत समिति के अध्यक्ष राजेश सुहाने, महिला मंडल की अध्यक्ष अनीता सोनी,विमला गुप्ता, मंजू, शिखा, अलका, कल्पना, नीलम आदि मौजूद रहीं।






