परेशान बहनों ने लगाई शासन प्रशासन से मदद की गुहार

रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा में छह बहनें बेसहारा हो गई हैं। पहले उनके पिता और मां की मृत्यु हुई। अब दादी का भी साया उठ गया है। परेशान बहनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सीगपुरा निवासी विजय सिंह बरार का वर्ष 2023 में बीमारी के चलते निधन हो गया थाा। उनकी छह बेटियां थीं। जिनमें अंजली (14) सबसे बड़ी, दिव्या (12), प्रतिज्ञा (10), शिवानी (8) और दो बेटियां हैं। पिता मजदूरी कर कच्चे मकान में परिवार का भरण पोषण करते थे। लेकिन उनके निधन के बाद मां रामसिया ने बेटियों की जिम्मेदारी उठानी चाही लेकिन एक माह बाद ही उनका भी निधन हो गया। अब बेटियों का एकमात्र सहारा उनकी दादी थीं। दादी किसी तरह बेटियों को पाल रही थीं। लेकिन रविवार को उनका भी देहांत हो गया। दादी के देहांत के बाद सभी बच्चियां बेसहारा हो गई हैं। अब उन्हें पेट पालने की चिंता सता रही है। अंजली ने बताया कि अब घर में कोई नहीं बचा हैं वह और उसकी बेहनें ही बची हैं। अब किस तरह उन सबका भरण पोषण होगा यही चिंता सता रही है। घर भी कच्चा है और बारिश के बाद जर्जर हो चुका है। अब उसका और बहनों का क्या होगा यही चिंता है। उसने प्रशासन ने मदद की गुहार लगाई है। ताकि उसका और उसकी बहनों का भरण पोषण हो सके।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




