जालौन में साहू समाज की बैठक हुई सम्पन्न,,जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

Sahu Samaj meeting concluded in Jalaun, District Executive formed

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । मां कर्मा बाई राम जानकी मंदिर में जिला साहू समाज समिति की बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से जिला कमेटी तथा युवा कमेटी का गठन किया जिसमें श्रीकृष्ण साहू को मुख्य कार्यकारणी, डॉ. विजय लक्ष्मी को महिला मोर्चा व हिमांशु को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।
सोमवार को स्थानीय मां कर्मा बाई राम जानकी मंदिर परिसर में जिला साहू समाज की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समिति की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में श्रीकृष्ण साहू उरई को जिलाध्यक्ष, यशवन्त साहू, राम प्रकाश साहू, पवन कुमार व कृपा शंकर को जिला उपाध्यक्ष, हरीशंकर साहू को महामंत्री, लालजी साहू कोषाध्यक्ष, शिवनारायण मंत्री, रामकरन को आडिटर बनाया गया है। महिला मोर्चा की जिम्मेदारी डां विजय लक्ष्मी कदौरा को दी गयी है। जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी हिमांशु साहू को दी गई है जबकि अजय परनामी महामंत्री, निशांत व रूपेश को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नगर अध्यक्ष का दायित्व कृष्ण कुमार को दिया गया है। नव गठित कार्यकारिणी से समाज में एकता लाने के साथ समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने तथा उसे आगे बढ़ाने की अपेक्षा की गई है। इस मौके पर विजयलक्ष्मी, सिलोचन, स्वराणा, सरिता, रानी, कल्पना, रामश्री, भगवान दास, रामबाबू, रामप्रकाश, ओमप्रकाश, भईया लाल, लक्ष्मी नारायण समेत बड़ी संख्या में सजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Comment