रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 35 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश एसडीएम ने दिए।
एसडीएम राकेश कुमार सोनी की अध्यक्षता और सीओ अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान, राजस्व विभाग से संबंधित सर्वाधिक 12 शिकायतें दर्ज की गई। इसके अलावा पुलिस विभाग की 11, विकास विभाग की सात, बिजली निगम की तीन, नगर पालिका और चिकित्सा विभाग की एक एक शिकायत दर्ज की गई। जिनमें राजस्व विभाग की चार और पुलिस विभाग की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 30 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर एसडीएम ने निर्देश दिए कि शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। शिकायत के निस्तारण के संबध में शिकायतकर्ता को अवगत कराकर उसका फीडबैक भी लें। शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार तारा शुक्ला, नायब तहसीलदार सतेंद्र गुप्ता, डॉ. राजीव दुबे, एडीओ पंचायत महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।





