लखनऊ में बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टियां, अब इतनी तारीख को खुलेंगे विद्यालय, डीएम ने जारी किए निर्देश

School holidays extended in Lucknow, now schools will open on this date, DM issued instructions

Lucknow news today ।लगातार पड़ रही भीषण सर्दी और शीत लहर से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए डीएम लखनऊ ने कक्षा 1 से लेकर 8 तक के विद्यालयों में 16 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है । इसके निर्देश जिलाधिकारी ने रविवार शाम को जारी कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि इस समय उत्तर भारत भीषण सर्दी और शीत लहर के प्रकोप से गुजर रहा है । ऐसे में आलम यह है कि लोग दिन में भी पूरी तरह से जैकेट मफलर आदी में देखे जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में भी भीषण सर्दी पड़ रही है। इसी सर्दी और शीत लहर के प्रकोप से स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार ने रविवार को कक्षा एक से लेकर 8 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जबकि 9 से 12th तक के विद्यालयों का समय 10 बजे से 3 बजे तक रखने के निर्देश जारी किए हैं । पढ़िए डीएम लखनऊ का निर्देश

जारी निर्देश

Leave a Comment