रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में लगभग एक माह पूर्व खेत में खड़ी लगभग एक हेक्टेयर गेहूं की फसल में हार्वेस्टिंग के दौरान आग लग गई थी। तहसील क्षेत्र के अग्नि दुर्घटना के पीड़ित दो किसानों को एसडीएम ने कार्यालय परिसर में आर्थिक मदद की चैक वितरित की।
तहसील क्षेत्र के ग्राम रुरा मल्लू निवासी रोहित सेंगर एवं मोहित सेंगर के खेत में गेंहूं की फसल की हार्वेस्टिंग के दौरान आग लग गई थी। आग के दोरान लगभग एक हेक्टेयर में खड़ी गेहूं की फसल जल गई थी। हाग में ट्रैक्टर और हार्वेस्टर भी जल गया था। अग्नि दुर्घटना के पीड़ित किसानों की मदद के लिए सरकार मुख्यमंत्री खेत खलियान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना चलाया जा रही है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही ने कार्यालय परिसर में पीड़ित किसान रोहित सेंगर व मोहित सेंगर को 15-15 हजार रुपये की वित्तीय सहायता राशि की चैक दी। चैक पाकर पीड़ित किसानों को कुछ राहत महसूस हुई। इस मौके पर मंडी सचिव अंकित गुप्ता, रवि कुमार, राघवेंद्र सिंह गुर्जर, निखिल श्रीवास्तव आदि रहे।





