(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन नगर में सोमवार की रात एसडीएम ने औरैया मार्ग से जा रहे बालू के 3 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ लिया। जरूरी प्रपत्र न मिलने पर एसडीएम ने उन्हें कोतवाली में खड़ा कराया।
नगर से लगातार बालू के ओवरलोड ट्रकों का संचालन हो रहा है। रात के समय लगातार ओवरलोड ट्रकों से बालू की ढुलाई चल रही है। ओवरलोडिगं पर परिवहन विभाग व खनन विभाग द्वारा कार्यवाही किए जाने के बाद भी रोक नहीं लग पा रही है। सोमवार की रात एसडीएम सुशील कुमार को सूचना मिली की औरैया मार्ग से ओवरलोड बालू के ट्रक निकल रहे हैं। सूचना मिलने पर एसडीएम औरैया मार्ग पर छत्रसाल इंटर कालेज के पास पहुंच गए और बालू के जा रहे तीन ओवरलोड ट्रकों को रूकवा लिया। ट्रक चालकों से रायल्टी के पेपर मांगे तो उन्होंने राजस्थान की रायल्टी के पेपर दिखाए। रायल्टी के पर संदेह होने पर जानकारी की गई तो संदेह सही निकला गया। इसके अलावा अन्य दो ट्रकों से उचित दस्तावेज न मिलने पर एसडीएम ने संबंधित विभाग को सूचना देकर तीनों ट्रकों को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। है इस बाबत एसडीएम सुशील कुमार ने बताया कि औरैया मार्ग से तीन ओवरलोड बालू के ट्रकों को पकड़ा है संबंधित विभाग को सूचना देकर ट्रकों को कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।





