(Bne)
दतिया. । आज से शारदीय नवरात्र का प्रारंभ हो गया है। और आज नवरात्रि का पहला दिन है और आज मध्यप्रदेश के दतिया में स्थित शक्तिपीठ माँ पीताम्बरा पीठ पर पहुंचे देश के कोने कोने से साधक पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार ये साधक नौ दिन तक देवी मां की साधना करेंगे। इन साधकों के लिए न केवल आवास की व्यवस्था की गई है, बल्कि सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैंं। सुरक्षा के इंतजाम खासतौर से विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन को देखते हुए भी किए गए हैं। प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां पीतांबरा के दरबार में भी नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ भाड़ रहेगी। मंदिर के नवीन द्वार का उपयोग भी नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए किया जाएगा। इधर नगर के विजयाकाली बड़ी माता मंदिर सहित खैरी माता, तारापीठ, रतनगढ़ माता व भांडेर स्थित रामगढ़ की कालीमाता मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं का तांता रहेगा। बड़ी माता मंदिर पर अलसुबह से ही माता के जलाभिषेक के लिए महिलाओं का पहुंचाना शुरू होगा। इस दौरान मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहेगा। मंदिर पर नवरात्रि के दौरान अन्य आयोजन भी होते हैं। रतनगढ़ माता मंदिर पर पहुंचने के लिए अभी सुगम मार्ग न होने के कारण श्रद्धालुओं को वैकल्पिक रास्तों से ही दर्शन करने पहुंचना पड़ेगा।




