जालौन में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हुई गोष्ठी,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जालौन नगर द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मन्दिर में “प्रमुख जन गोष्ठी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेन्द्र गुप्ता ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप शिवराम महाजन व विशिष्ट अतिथि के रूप अशोक कौशल उपस्थित रहकर संघ की नीतियों व लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने पर चर्चा की गयी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर कार्यवाह रामेन्द्र गुप्ता ने कहा कि शताब्दी वर्ष में इस प्रकार की गोष्ठियों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को संघ की नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी देकर उन्हें जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ आनन्द कुशवाहा ने गण गीत गाकर किया।इसके बाद पं. रूप नारायण शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भारत माता का पूजन, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन किया गया।
मुख्य वक्ता संघ के जिला कार्यवाह गोरख त्रिवेदी, मुख्य अतिथि शिवराम महाजन, सह जिला संघचालक/लोकतंत्र रक्षक सेनानी तथा विशिष्ट अतिथि अशोक कौशल नगर संघचालक मुख्य वक्ता गौतम त्रिपाठी जिला कार्यवाह ने गोष्ठी में संघ के 100 वर्षों की यात्रा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए तथा संघ की विचारधारा व संघ के द्वारा किये जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की तथा साथियों से संघ की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने की अपील की जिससे इस परिवार को और बढ़ा किया जा सके। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र पाटकार ‘मृदुल’, ने किया। कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम् श्याम किशोर जी दोहौलिया द्वारा गीत गाकर किया गया।

इस मौके पर इं. स्वयं प्रकाश शुक्ला डॉ. अवध किशोर त्रिवेदी, डॉ. रामकृपाल पांचाल, सुशील कुमार वाजपेयी, डॉ. रंजना द्विवेदी, कंचन द्विवेदी, श्रीगोविन्द स्वर्णकार, रमाकांत पोरवाल, वास्पति मिश्र, विनय निगम, आशीष सोनी, धर्मेंद्र चौहान आदि रहे।