दुकानदार ने लगाया पक्की दुकान बनवाने पर धमकाने का आरोप,,

Shopkeeper accused of threatening to build a permanent shop,

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन में युवक खरीदी गयी दुकान का निर्माण करा रहा था आरोप है कि परिवार के लोगों ने मौके पर दुकान का निर्माण नहीं होने दिया तथा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
कोतवाली क्षेत्र चिमनदुवे निवासी रजा अहमद ने बताया कि उन्होंने जब्बार शाह से 2 लाख रुपए में दुकान खरीदी थी जिसका बैनामा कराया था। अब वह कच्ची दुकान को पक्का बना रहा था किन्तु उनके परिवार के हामिद शाह व इनके लड़के राजू, वसीम, जीशान निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। पीड़ित का आरोप कि वह बराबर धमकी दे रहे हैं कि अगर दुकान का निर्माण कराया तो उसे अधमरा कर देगें। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजकर दवंग आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गिट्टी को लेकर हुआ विवाद

जालौन 14 मार्च।मकान के सामने गिट्टी को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

कोतवाली पुलिस ने मकान के सामने गिट्टी बालू डालने को लेकर हुए विवाद में नीरज दोहरे पुत्र छोटेलाल निवासी चिमनदुबे को पकड़ लिया है। पुलिस ने झगड़ा करने के मामले में पकड़े युवक के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की है।

Leave a Comment