रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिटी काम्प्लेक्स में केक काटकर मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया और केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाया।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन सिटी काम्प्लेक्स में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ मनाया। पार्टी के पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अपने नेता के चित्र पर माल्यार्पण कर केक काटा। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने एक जुट होकर पार्टी को मजबूत होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी और मजबूत होकर उभरे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, विनय श्रीवास्तव, थोपन यादव, सुरेशराव डेंगरे, मानसिंह वर्मा, हरिश्चंद्र यादव, दीपू त्रिपाठी, नारायण सिंह, रमाकांत निरंजन, नरसिंह यादव, लल्लूभईया विश्वकर्मा, मंगल सिंह यादव, राजू यादव, अक्षत चंसौलिया, सरताज वरसी, निहाल, इनायत सिद्दीकी, दीपक पाथरे, शोभाराम जाटव, रणवीर यादव, कफील कुरैशी आदि रहे।






