खनुआ में चल रही रामलीला में हुआ ताड़का वध,,दर्शकों ने की सराहना

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के खनुआ में चल रही रामलीला के दूसरे दिन ताड़का वध, जनक बाजार, पुष्प वाटिका, की लीला का मंचन बुंदेलखंड के कलाकारों द्वारा किया गया। जिसमे हास्य कलाकार की कला को सभी दर्शकों ने जमकर सराहा।
रामलीला के दूसरे दिन विश्वामित्र द्वारा अपने यज्ञ की रक्षा के लिए अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र राम और लक्ष्मण को मांगा जाता है। दशरथ द्वारा राम लक्ष्मण देने के लिए बहाना बनाया जाता है लेकिन गुरु वशिष्ठ द्वारा जाकर राजा को ज्ञान देकर विश्वामित्र को राम लक्ष्मण देने के लिए कहा जाता है। विश्वामित्र राम लक्ष्मण को लेकर वन चले जाते हैं रास्ते उनको तड़का नामक राक्षसी मिलती है जिसको रामजी मार देते हैं। इसके बाद वह जनकपुरी पहुंचते हैं। जहां वह पुष्प वाटिका जाते हैं और जनक बाजार का भ्रमण करते हैं, राम की भूमिका में राम बिहारी रसिक द्वारा सुंदर कला का प्रदर्शन किया गया, मंडलाधीश अंजू तिवारी कुंवरपुरा द्वारा इस आयोजन को सफल बनाया जा रहा है।

Leave a Comment