
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के ग्राम चाकी में निजी ट्यूबवेल का स्टार्टर चोरी होने के मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित किसान ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पीड़ित राजपाल पुत्र कन्हई निवासी ग्राम व पोस्ट चाकी के अनुसार 4 जुलाई 2026 को उसके निजी ट्यूबवेल का स्टार्टर चोरी हो गया था। इस संबंध में 5 सितंबर 2026 को उसने चौकी प्रभारी छिरिया सलेमपुर को प्रार्थना पत्र देकर गुलाब सिंह पुत्र कूपाल सिंह, अमृत सिंह पुत्र तेजराम, राजकुमार पुत्र भगवानदास सहित दो अज्ञात लोगों पर संदेह जताया था। उसका कहना है कि उसने गुलाब सिंह और अमृत सिंह को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जिन्हें पुलिस अपने साथ ले गई लेकिन बाद में छोड़ दिया। 11 सितंबर 2026 को एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने चोरी गए स्टार्टर की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




