जनता के विरोध के बाद चीन में बदल गए कोरोना lockdown के लिए बने सख्त नियम,,

चीन में कोरोना पर कंट्रोल करने के लिए लागू किये गए सख्त नियमों के बाद आक्रोशित हुई जनता के विरोध को देखते हुए आखिरकार नियमों में बदलाव किया गया है। बीबीसी के अनुसार चीन ने अपनी ज़ीरो कोविड पॉलिसी के ख़िलाफ़ लोगों के भारी विरोध के बाद लॉकडाउन के बेहद सख्त नियमों को खत्म कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को अधिकारियों ने उन नियमों को हटाने का ऐलान किया, जिनके तहत लोगों को एक जगह क्वारंटीन में रखा जा रहा था. अब कोविड के हल्के लक्षण वाले लोगों को घरों में आइसोलेशन में रहने की इजाजत दी रही है और लॉकडाउन भी सीमित किए जा रहे हैं।
कोविड टेस्ट रिजल्ट की जांच भी कम हो गई है. देश में यात्रा पर लगी पाबंदियां भी हल्की कर दी गई हैं। देश के कुछ इलाकों में स्थानीय स्तर पर कोविड प्रतिबंध खत्म कर दिए गए थे इसके बाद नियमों में बदलाव किए गए हैं।

Leave a Comment