रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में स्थित सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल में आयोजित साप्ताहिक समर कैंप का समापन समारोह मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही की उपस्थिति में संपन्न हुआ। समापन समारोह में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बच्चों के साथ संवाद किया। एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. नितिन मित्तल उपस्थित रहे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि रिंकू सिंह राही ने बच्चों से कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बड़े सपने देखना और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करना जरूरी है। हर बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, आवश्यकता उसे पहचानने और निखारने की है। उन्होंने बच्चों को सकारात्मक सोच रखने, अनुशासन का पालन करने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि खुश रहकर किया गया प्रयास हमेशा बेहतर परिणाम देता है। इसके बाद समर कैंप में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. नितिन मित्तल ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना और उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समर कैंप में बच्चों ने तैराकी, स्केटिंग, नृत्य, क्राफ्ट, खेलकूद तथा अन्य शैक्षिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। समर कैंप के संयुक्त प्रभारी शुभम कश्यप एवं सान्या खन्ना ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।






