पीएम मोदी के सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने पर जालौन नगर में हुआ सुंदरकांड का पाठ

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री बने रहने की उपलब्धि पर भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा के तत्वावधान में अखिलेश लाक्षाकार के आवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री बने रहने के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए उनसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री बने रहने की उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि पर अखिलेश लाक्षाकार के आवास पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में उपस्थितजनों ने पूरे मनोयोग व भक्ति भाव से सुंदरकांड का पाठ किया। ईश्वर से प्रार्थना की कि भारत वर्ष को प्रधानमंत्री के गौरवशाली नेतृत्व में परम वैभव प्राप्त हो। कार्यक्रम की शुरूआत प्रभु श्रीराम एवं पवनसुत हनुमानजी की आराधना के साथ हुई। इसके साथ ही सुंदरकांड के पाठ का आयोजन हुआ। इस मौके पर अनन्त गुप्ता, अनुरुद्ध विश्नोई नीटू, राजकुमार सोनी, अरविंद श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, सुनील गुप्ता, सतीश सिंह सेंगर, अनिल माहेश्वरी, ऊषा गुप्ता, कंचन अग्रवाल, अनीता माहेश्वरी, किरन अग्रवाल, रश्मि विश्नोई, साधना बिलैया, पूनम लाक्षाकार, राकेश लाक्षाकार, प्रेम कुमार गुप्ता, विपुल गुप्ता रामजी, गौरव कस्तवार, पंकज अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, प्रमोद लाक्षाकार, सुबोध लाक्षाकार, संतोष सोनी आदि रहे।