जालौन के इस इंटर कॉलेज में हुआ शिक्षक दिवस का आयोजन, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन बालिका इंटर कालेज में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
जालौन बालिका इंटर कालेज परिसर में शिक्षक शिक्षिकाओं को उनके शैक्षिक योगदान के लिए प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष रामराजा निरंजन, प्रबंधक बृजेश सिंहल(मधु), उपाध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, उपप्रबंधक दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष अरुण द्विवेदी, सदस्य सत्येन्द्र खत्री, प्रदीप तिवारी, रईस अहमद, गिरीश गुप्ता, सत्येन्द्र सिंह आदि ने शाल व स्मृति भेंट प्रदान कर सम्मानित किया।शिक्षक सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डा धर्मेंद्र मिश्रा, प्रधानाचार्य अनिल याज्ञिक को भी सम्मानित किया गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि डॉ वेदप्रकाश शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर एवं मां सरस्वती व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
प्रबंधक बृजेश सिंहल मधु ने उपस्थित शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रबंधसमिति बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति हेतु सदैव समर्पित रहेगी। डॉ धर्मेंद्र मिश्रा ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या डॉ उमादेवी वर्मा ने अपने सम्बोधन में विश्वास दिलाया कि जालौन बालिका इंटर कालेज का गौरवशाली शैक्षिक वातावरण सदैव प्रेरणास्पद रहेगा। सम्मान समारोह में प्रधानाचार्या डॉ उमादेवी वर्मा, रेखा श्रीवास्तव, अनीता सिंह, डॉ पद्मादेवी नगायच, कु रिचा अग्रवाल, रीता राठौर, रेखा रानी, प्रीतिमा उमराव, अंजू गौतम, कु रंजना भारती, कु सोनम, मालविका श्रीवास्तव, साधना सविता, टीना राठौर, कु मान्या शर्मा, कु नेहा साहू, रजनी राठौर,रेनू स्वर्णकार, शिक्षक नरेन्द्र सिंह राठौर, गौरव कुमार गुप्ता, कुलदीप चतुर्वेदी,राजेन्द्र सिंह राठौर, आशीष सोनी को मंगलतिलक, शाल व स्मृति भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन पवन कुमार अग्रवाल ने किया।