उरई जालौन मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा काटे जा रहे ई चालान, शिक्षक संघ पदाधिकारी ने लगाया ये आरोप,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के उरई-जालौन मार्ग पर ओवर स्पीड के नाम पर काटे जा रहे ई-चालान को लेकर शिक्षकों में रोष है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष लालजी पाठक ने ट्रैफिक पुलिस पर गलत तरीके से चालान काट कर लूट-खसोट करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष लालजी पाठक ने बताया कि 7 सितम्बर 2026 को दोपहर 2रू20 बजे स्कूल से ड्यूटी समाप्त होने के बाद अपनी कार से सातमील की ओर से कुकरगांव की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि खजुरी गांव के मोड़ से 200-300 मीटर पहले ट्रैफिक पुलिस द्वारा उनका ऑनलाइन ई-चालान कर दिया गया। ऑनलाइन नोटिस में चालान का कारण ओवर स्पीड बताया गया है, जिसमें उनकी कार की स्पीड 73 किमी/घंटा और लिमिट 60 किमी/घंटा दर्शाई गई है, जबकि गूगल मैप के अनुसार उरई-जालौन मार्ग पर स्पीड लिमिट 80 किमी/घंटा और आवासीय क्षेत्र में 40-50 किमी/घंटा है। पीड़ित का कहना है कि वह आवासीय क्षेत्र से काफी पहले थे, फिर भी उनका 2000 रुपये का चालान कर दिया गया।शिक्षक नेता ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मांग की है गति सीमा के मामले में निर्धारित नियम अलग-अलग मार्गों पर अलग अलग है फिर एक ही एक ही गति सीमा पर चालान क्यों कांटा जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।