रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में साप्ताहिक बाजारबंदी को प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाई। शनिवार को व्यापारियों द्वारा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को ज्ञापन देकर बाजारबंदी का पालन सुनिश्चित कराने की मांग किए जाने के बाद सोमवार को नगर में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाजारबंदी के दिन खुली मिली दुकानों को बंद कराया गया और व्यापारियों को दोबारा दुकान खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
सोमवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी जगदीश वर्मा, नायब तहसीलदार तारा शुक्ला, एसआई अमर सिंह और शिवम सेंगर के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम नगर के विभिन्न बाजारों में पहुंची। टीम ने शराब ठेका गली, पुरानी नझाई गली, झंडा चौराहा, चुर्खी रोड, कोतवाली रोड, तहसील रोड, कांजी हाउस चौराहा, टाउन क्षेत्र समेत कई प्रमुख बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानें खुली मिलीं, जिन्हें तत्काल बंद कराया गया। अभियान के दौरान चाय और नाश्ते की दुकानें भी खुली मिलीं, जिन्हें बंद कराया गया। टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें खोलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।





