बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा पर जालौन से निकला भक्तों का जत्था,, हर हर शम्भू के नारों से गूंजा नगर

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । हर-हर शंभू बम-बम भोले के जयकारों के साथ नगर से 99 शिव भक्तों का जत्था बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा के लिए निकला है। नगर से अमरनाथ की यात्रा पर जा रहे भक्तों पर पुष्पवर्षा कर जगह जगह स्वागत किया गया।
भगवान शंकर के अमरनाथ गुफा में बनने वाले बर्फ के शिवलिंग के दर्शन करने के लिए शिव भक्तों में खासा उत्साह है। शनिवार की शाम भक्तों का जत्था नगर के द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में एकत्रित हुआ। वहां पर शिवभक्तों से मौजूद लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। 99 शिव भक्तों का जत्था बैंड-बाजे की ध्वनि पर आगे बढ़ते हुए मस्ती में झूमते हुए आगे बढ़ रहा था। भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान मुस्तैद थे। नगर में जगह जगह पुष्प वर्मा कर अमरनाथ यात्रियों को स्वागत किया गया। नगर में काफी संख्या में लोग उन्हें छोड़ने के लिए आगे बढ़ रहे थे। भगवान शंकर के जयकारों व भजनों की ध्वनि से पूरे नगर का माहौल शिव भक्तिमय हो गया। देवनगर चौराहे पर उन्हें बस से बालटाल के लिए रवाना किया। वहां से आगे की चढ़ाई अमरनाथ यात्री पैदल ही तय करेंगे। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्यामजी गुप्ता, पुष्पेंद्र यादव, मनीष धूसर, पुष्पेंद्र सिंह यादव, शिवा, जगदीश प्रसाद, ठाकुर प्रसाद, राहुल साहू, संजय अग्रवाल, अमित कुमार, कन्हैया गुप्ता, रोहित, लोकेंद्र, बालमुकुंद, संदीप, पवन आदि भक्त रवाना हुए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, दीपक मित्तल आदि रहे।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। विज्ञापन,खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105