जालौन के इस विद्यालय में खेलते वक्त फर्स पर गिरी छात्रा, होस्टल वार्डन ने कराया उपचार, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गूढ़ा न्यामतपुर में रविवार को कक्षा आठ की छात्रा का पैर फिसलने से छात्रा अचानक से फर्श पर फिसलकर गिर गई। हादसे में छात्रा को कमर में चोट आई है। वार्डन ने छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया जहां छात्रा को उपचार दिया गया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गूढ़ा न्यामतपुर की कक्षा आठ की छात्रा उरकुरा खुर्द निवासी अनुष्का पुत्री रनविजय रविवार को छुट्टी होने के चलते परिसर में ही खेल रही थी। खेलते समय अचानक फर्श पर पैर फिसलने से वह फर्श पर ही गिर गई। गिरने से उसकी कमर में चोट लग गई और वह दर्द से कराहने लगी। छात्रा को चोट लगी देखकर विद्यालय की वार्डन वंदना तत्काल छात्रा को लेकर सीएचसी पहुंची साथ ही परिजनों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को घटना की जानकारी दी। सीएचसी में डॉक्टर योगेश आर्या ने छात्रा का चिकित्सकीय परीक्षण कर प्राथमिक उपचार दिया। कमर में चोट होने के कारण डॉक्टर ने छात्रा को हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने की सलाह दी। वहीं, सूचना मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी, एसडीएम राकेश कुमार सोनी भी अस्पताल पहुंच गए और छात्रा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वार्डन को विद्यालय परिसर में फिसलन को लेकर आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए। छात्रा की हालत फिलहाल स्थिर है।