Sushil kumar modi : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर आज विशेष विमान से पटना लाया जाएगा और उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस बात की जानकारी बिहार मुख्यमंत्री कार्यालय से X ट्विटर पर साझा की गई है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उनकी पत्नी से फोन पर वार्ता करते हुए उन्हें सांत्वना दी है।
बता दें आपको बीते कल शाम को बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्री मोदी पिछले कई महीनों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे और उनका उपचार दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था जहाँ उनका कल शाम को निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
सीएम नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना, किया ये एलान
बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय के X ट्विटर अकाउंट से जानकारी देते हुए बताया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर विशेष विमान से दिल्ली से पटना लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी जेसी जॉर्ज से टेलीफोन पर बात कर सांत्वना दी है।
