पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन के रामलीला भवन में चल रहे रामलीला महोत्सव 2026 का समापन भरत मिलाप व राम राज्याभिषेक के साथ हुआ। रंगमंच के अभिनेताओं ने अपने अभिनय से लोगों को रामराज्य की याद दिलाई।
रामलीला महोत्सव 2026 के समापन पर रामलीला भवन में भगवान श्रीराम के अयोध्या वापसी के साथ भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया और प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता के साथ राजगद्दी पर विराजमान हुए। लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमानजी समेत अयोध्या में खुशी मनाई गई। इसके बाद लवकुश लीला का मंचन किया गया। दूसरे प्रसंग में श्रीराम लक्ष्मण से मां सीता को वन भेजने को कहते हैं। भगवान राम की आज्ञा पाकर लक्ष्मण सीताजी को वाल्मीकि आश्रम छोड़ आते हैं। वहीं, अश्वमेघ यज्ञ में सफेद घोड़े को छोड़ने के बाद लवकुश घोड़े को आश्रम में बांध देते हैं। जहां राम के साथ लवकुश के बीच युद्ध के लिए जैसे ही राम धनुष उठाते हैं। धनुष बाण छूट जाता है और उसी समय सीताजी धरती में समा जाती हैं। लीला के मंचन में राम की भूमिका मनोज तिवारी, सीता रामदूत तिवारी, लक्ष्मण शीपू पारासर, भरत रमेश दुबे, शत्रुघ्न श्याम जादौन, हनुमानजी की भूमिका रविंद्र शुक्ला ने निभाई। आयोजन में समित अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, मंत्री पवन चतुर्वेदी, राजकुमार आचार्य, मंगल चतुर्वेदी, विष्णु अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।






