भीषण गर्मी में पानी की परेशानी से जूझ रहे जालौन में इस मुहल्ले के लोग,यह बताई बजह,,की ये मांग

Jalaun news today । जालौन नगर में जल संस्थान की पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से उसमें पानी नहीं आ रहा है जिससे लोगों को गर्मी के मौसम में पानी की दिक्कत हो रही है। पास में ही दूसरी नई पाइप लाइन डाली गई है। मोहल्ले के लोगों ने जलसंस्थान से नई पाइप लाइन का कनेक्शन कंजर कॉलोनी की पाइप लाइन से जोड़े जाने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला रापटगंज व बालमभट्ट निवासी धर्मेंद्र सिंह राजावत, राजकुमार,अखिलेश, पंकज, जगदीश सिंह, सुषमा सोनी, भूरे यादव, तुलाराम विश्वकर्मा, सुरेश कुमार, अयोध्या प्रसाद, राघवेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, रामराव देंगरे, केशव सिंह चौहान आदि ने बताया कि उनके मोहल्ले में लगभग 50 वर्ष पूर्व जलसंस्थान की पाइप लाइन डाली गई थी। उक्त पाइप लाइन जर्जर हो चुकी है और उसमें पानी लगभग न के बराबर आता है। पानी न आने से जिन लोगों के कनेक्शन उक्त पाइप लाइन से उन्हें पेयजल के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान द्वारा हाल ही में एक नई पाइप लाइन डलवाई है। यदि इस पाइप लाइन को कंजर कॉलोनी की पाइप लाइन से जोड़ दिया जाए तो पानी की कोई समस्या नही होगी। लगभग 300 मीटर लंबी पानी की पाइप लाइन कंजर कॉलोनी की पाइप लाइन से जुड़ने से लोगों को पेयजल की कोई दिक्कत नहीं होगी। बताया कि इस बाबत पूर्व में भी मोहल्ले के लोग मांग कर चुके हैं। लेकिन अब तक कोई सुनवाई न होने से मोहल्ले के लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों से लोगों की समस्याओं को देखते हुए पाइप लाइन को कंजर कॉलोनी की पाइप लाइन से जोड़ने की मांग की है।

Leave a Comment