यूपी में आयोजित होने वाली इन्वेस्टर्स समिट को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कसी कमर,, एडीजी एल ओ ने दी विस्तार से जानकारी,,

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगामी 2 दिनों बाद आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को सकुशल संपन्न कराने के लिए यूपी पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। आज प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इन तैयारियों के संबंध में मीडिया को विस्तार से जानकारी दी ।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था यूपी


एडीजी कानून व्यवस्था श्री कुमार ने कहा कि 10 फरवरी से 12 फरवरी के बीच यूपी की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हो रहा है इसमें देश के सभी महत्वपूर्ण बिजनेसमेनो के द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा इसके अतिरिक्त चार महानगरों में जी-20 की मीटिंग भी होंगी। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण सहयोग है कि प्रशासन और पुलिस को इस चुनौतीपूर्ण कार्य को संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है । पुलिस प्रशासन द्वारा संपूर्ण तैयारियां कर ली गई है जो भी कार्यक्रम स्थल हैं वहां की सुरक्षा व्यवस्था तथा रूट की सुरक्षा व्यवस्था इसके अतिरिक्त ट्रैफिक में कोई व्यवधान ना हो एंबुलेंस के चलने में कोई व्यवधान ना हो और आम जनता को भी कोई परेशानी ना हो लगातार इस संबंध में शासन और डीजीपी द्वारा अनेकों मीटिंग की गई।

Download our app on playstore for the latest news : uttampukarnews

एडीजी कानून व्यवस्था श्री कुमार ने कहा कि इसके अलावा प्रदेश के समस्त जनपदों को अलर्ट किया गया है जो भी अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय बॉर्डर हैं वहां प्रॉपर पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सभी अवांछनीय तत्व पर कठोर कार्रवाई कराने के निर्देश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स में फूड पेट्रोलिंग के ऑर्डर दिए गए हैं 112 की गाड़ियों को भी सही जगह पर लगाया जाएगा तथा हाईवे की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में जो आयोजन हो रहा है उसमें लखनऊ में अपने फोर्स के अलावा 28 आईपीएस ऑफिसर 68 पी पी एस ऑफिसर तथा साढ़े पांच हजार कि जन शक्ति दी गई है विभिन्न रेंको की। इसके अतिरिक्त 30 कंपनी पीएसी तथा पैरामिलिट्री दी गई है ।जिससे यहां की व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से सक्सेस तरीके से संपन्न कराई जाए। हमारी विशेष टीमें जैसे एटीएस और एसटीएफ की टीमों को भी विशेष जिम्मेदारी दी गई हमारी ats की कमांडो टीम महत्वपूर्ण जगहों पर तैनात रहेंगे ताकि कोई ऐसा व्यक्ति जो गड़बड़ी करना चाहते हैं उस पर हम नजर रखें अंतर विभागीय समन्वय पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है हमारे सारे अधिकारी वहां राउंड ओ क्लॉक ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे यह सुनिश्चित कराए जाएगा कि संपूर्ण आयोजन सकुशल संपन्न हो ताकि किसी को कोई असुविधा ना हो।

Leave a Comment