लखनऊ। अपने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद ही सामान गायब कर पुलिस में मामला दर्ज करवा देना। अभी तक आपने यह सिर्फ फिल्मों में देखा होगा मगर इस फिल्मी कहानी को एक शातिर दिमाग व्यक्ति ने पूरा अमल में लाते हुए अपने पाससे जेवर गायब कर दिए और विरोधियों को फंसाने के लिए मामला दर्ज करवा दिया। मगर जब पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच की तो पूरा मामला सामने आ गया। जीआरपी ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वह माल भी बरामद कर लिया है जिसके चोरी हो जाने की उसने सूचना दी थी।
यह है मामला
राजधानी लखनऊ में स्थित जीआरपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस पूरे मामले की विस्तार से जानकारी देते हुए एसपी जीआरपी पूजा यादव ने बताया कि दिनांक 29-09-2022 को ट्रेन सं0 15933 अमृतसर तिनसुतिया एक्स0 में यात्रा कर रहे यात्री विवेक रस्तोगी द्वारा रेलवे के हेल्प लाईन नं0 139 पर अपने पिट्ठू बैग मे रखे 1400 ग्राम सोना जिसकी कीमत 65 लाख रुपये का बैग सहित चोरी होने की सूचना दी, जिस सूचना पर जीआरपी के थाना शाहजहांपुर को उक्त सूचना को अटेण्ड करने के लिए बताया गया । उन्होंने बताया कि जीआरपी प्रभारी निरीक्षक शाहजहांपुर द्वारा यात्री विवेक रस्तोगी से वार्ता की गयी तो उसने अपने साथ हुयी इस सनसनीखेज घटना के बारे में बताया व इसकी FIR दिनांक 29-09-2022 को थाना जीआरपी बरेली पर पंजीकृत करवाई । जीआरपी बरेली से उक्त मुकदमा दिनांक 01-10-2022 को थाना जीआरपी चारबाग स्थानान्तरित हुआ, इसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी चारबाग द्वारा प्रारम्भ की गई, विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि वादी विवेक द्वारा अपने लेनदारो पर दबाब एवं अपनी महिला साथी सहयोग करने हेतु के लिए अपने साथियो के साथ मिलकर घटना स्वयं करायी गयी । जिस पर पुलिस उपाधीक्षक रेलवे लखनऊ संजीव सिन्हा के कुशल निर्देशन में चोरी की घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर जिला उनके कब्जे से वह माल भी बरामद कर लिया गया जिसकी चोरी होने की सूचना दी गई थी।

ये हुए गिरफ्तार
जीआरपी पुलिस टीम के अनुसार इस घटना का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर दिमाग के लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है । नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1.विवेक कुमार रस्तोगी पुत्र स्व0 बृजकिशोर रस्तोगी नि0 27 सौदागरान मजार वाली गली थाना किला जनपद बरेली उम्र 40 वर्ष ।
- आशीष रस्तोगी पुत्र राकेश रस्तोगी नि0 वीना शर्मा वाली गली मडिनाथ थाना सुभाषनगर जनपद बरेली उम्र 20 वर्ष ।
- लक्ष्मी यादव पुत्री स्व0 अमर सिंह नि0 भरतौल थाना को0 सदर जनपद बरेली उम्र 28 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान-
दिनांक 03.10.22 स्थान- मस्कन अभियुक्तगण जनपद बरेली

बरामदगी का विवरण-
लगभग 140 ग्राम पीली धातु (सोना)
गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-
1.प्रभारी निरीक्षक नवरत्न गौतम थाना जीआरपी चारबाग लखनऊ
2.उ0नि0 सुधीर कुमार राठी
3.उ0नि0 आशीष कुमार सिंह
4.हे0का0 इमरान खान
5.का0 राशिद खां
6.का0 संजय यादव
7.म0का0 तमन्ना सिंह




