जालौन के इस विद्यालय की छात्रा ने मारी भाषण प्रतियोगिता में बाजी,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । भारत सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज उरई में आयोजित जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा माही शुक्ला ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर माही को सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा और एसडीएम न्यायिक रिंकू सिंह राही ने स्मृति चिह्न, शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने निर्धारित विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। माही शुक्ला ने आत्मविश्वास और प्रभावी वक्तव्य के साथ अपनी बात रखी। उनके प्रदर्शन को निर्णायकों ने सराहा और उन्हें प्रथम स्थान के लिए चुना गया। सदर विधायक ने कहा कि हर बच्चे में अपनी बात को सभी के समक्ष रखने की प्रतिभा नहीं होती है। वाक्पटुता भी एक कला है। माही ने अपने शब्दों के माध्यम से लोगों के सामने सीधी बात सहज प्रवाह में रखी, इसके लिए वह बधाई की पात्र है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर माही शुक्ला को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा और उप जिलाधिकारी न्यायिक रिंकू सिंह राही ने उन्हें स्मृति चिह्न, शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। सम्मान मिलने पर माही ने खुशी व्यक्त की और अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। वहीं, विद्यालय के शिक्षकों और छात्राओं ने माही की उपलब्घि पर खुशी व्यक्त की।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105