Jalaun news today ।
उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इराज राजा जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में एसपी जालौन ने गुरुवार को अपने कार्यालय में फरियाद लेकर पहुंचे फरियादियों की न केवल समस्याएं सुनी बल्कि उन्होंने जनपद के थानों में आए हुए लोगों की भी वर्चुअल माध्यम से समस्याएं सुनी और उनके समाधान के निर्देश जारी किए।

उल्लेखनीय है कि जनपद जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईराज राजा की पहचान प्रदेश के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों में की जाती है और वर्तमान में वह जालौन जनपद के पुलिस अधीक्षक है । जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए एसपी जालौन डॉक्टर इराज राजा हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जनपद के सभी थाना अध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश भी जारी कर रखे हैं कि कोई भी फरियादी जो थाने पर पहुंचे उसकी हर हाल में समस्या सुनी जाए और उसका समाधान भी किया जाए। इसी कड़ी में आज एसपी जालौन ने अपने उरई स्थित कार्यालय में पहुंचे विभिन्न फरियादियों की फरियाद को सुना और उनके समाधान के निर्देश भी जारी किए। इतना ही नहीं एसपी जालौन ने वर्चुअल माध्यम से जिले के थानों में पहुंचे फरियादियों से भी बात की और उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित को निर्देश भी जारी किए।






