जालौन के इस गांव के ग्रामीणों ने सम्पर्क मार्ग बनवाने की मांग को लेकर भेजा डीएम को पत्र,,

The villagers of this village of Jalaun sent a letter to the DM demanding construction of a link road.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के अम्मरगढ़ से सिकरीराजा तक संपर्क मार्ग बनवाने के लिए ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। ग्रामीणों ने डीएम से उक्त मार्ग का बनवाए जाने की मांग की है।
सिकरीराजा व अम्मरगढ़ के ग्रामीण अनूप राजावत, विश्वनाथ सिंह, अरविंद सिंह, विक्रम सिंह, रानन सिंहख् बब्बूराजा सिंह, रामकुमार, महेशचंद्र, संजू कठेरिया, चंद्रभान, मुकेश सिंह, यतेंद्र सिंह आदि ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि अम्मरगढ़ से सिकरीराजा तक करीब ढाई किमी संपर्क मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। यह संपर्क मार्ग सालों से उखड़ा पड़ा है। प्रतिदिन सैंकड़ों लोगों का इस मार्ग से आना जाना लगा रहता है। गांव में इंटर कॉलेज के अलावा पीएचसी और बैंक भी है। गांव की आबादी करीब पांच हजार है। खराब सड़क के चलते कई बार दुर्घटनाएं होती हैं। जिसमें जान माल के नुकसान का खतरा बना रहता है। कई बार अधिकारियों समेत जन प्रतिनिधियों से इस मार्ग को बनवाने की मांग ग्रामीण कर चुके हैं। हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है। कभी स्टीमेट बनने का बहाना बना दिया जाता है तो कभी मौसम का बहाना बना दिया जाता है। लेकिन काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। परेशान ग्रामीणों ने डीएम से जनहित में इस संपर्क मार्ग को बनवाने की मांग की है।

Leave a Comment