रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में मंदिर जा रही महिला के साथ परिवार के ही लोगों द्वारा गाली, गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पीड़ित महिला ने सीओ को शिकायती पत्र देकर की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी जयकुंवर देवी ने पुलिस को बताया कि बीती दो सितंबर की रात करीब 10 बजे वह अपने पैतृक मंदिर पूजा अर्चना करने जा रही है। तभी उसके ही परिवार के कुछ लोग वहां आ गए और उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने से रोका तो उसकी उसके साथ मारपीट करने लगे और मंदिर में आने से मना करने लगे। जब वह बचने के लिए चिल्लाई तो आस पास के लीगों को आता देख सभी वहां से भाग गए। महिला ने आरोप लगाया कि उसने इसकी शिकायत चौकी और कोतवाली में भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने सीओ से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जालौन के इस गांव में ग्रामीण ने लगाया विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप
जालौन। विकास खंड जालौन की ग्राम पंचायत कुठौन्दा बुजुर्ग में विकास कार्यों में अनियमितता व घटिया निर्माण के आरोपों को लेकर शिकायत की गई है। ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कार्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिना स्थलीय निरीक्षण के ही मामले में आख्या लगाकर शिकायत के निस्तारण की प्रक्रिया अपनाई गई। साथ कि खेल के मैदान के निर्माण में धांधली किये जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से प्रकरण की तकनीकी जांच कराकर यदि अनियमितता मिले तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।





