रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में दो दिन पूर्व हरकौती गांव में हुई चोरी की घटना के मामले में पुलिस ने चोरी का माल बेचने जा रहे युवक को पकड़ लिया है। पकड़ें गए युवक के पास से चोरी के आभूषण बरामद कर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरकौती निवासी कृपाल ने सोमवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रविवार की रात गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा भूपका में उनके रिश्तेदार के यहां आयोजित छठी के प्रोगं्राम में परिवार के सभी सदस्य गए थे। घर पर वह अकेला था। रात में वह घर के बाहर चारपाई पर सो गया। तभी अज्ञात चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोरों ने कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे कान के कुंडल, मंगलसूत्र, चांदी की झालर और चांदी की पायल चोरी कर लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलश शुरू कर दी थी। रात में कोतवाल हरिशंकर चंद को सूचना मिली कि गायर हरकौती मोड़ पर एक संदिग्ध युवक वाहन का इंतजार कर चोरी का सामान बेचने के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने घेराबंदी कर हरकौती गांव निवासी संदिग्ध विवेक कुमार को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से सफेद पॉलिथिन में एक जोड़ी कान के कुंडल, एक पेंडल मंगलसूत्र, एक झालर पेटी और एक जोड़ी पायल बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रविवार की रात गांव के ही कृपाल के घर का ताला तोड़कर कमरे में रखे बक्से से जेवरात चोरी किए थे, जिन्हें वह उरई में बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।




