जालौन नगर में ढाई घंटे ठप रही बिजली इस फीडर में हुई थी खराबी

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर के बिजली घर में आयी खराबी के कारण बालाजी फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह ढाई घंटे ठप्प रही।बिजली आपूर्ति ठप्प होने से पेयजलापूर्ति भी ठप्प हो गयी जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उरई मार्ग पर स्थित 33 /11 केवी उपकेंद्र में बिजली आपूर्ति के लिए 4 फीडर सहावनाका, तोपखाना, बालाजी व बैठगंज बने हुए हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे बिजलीघर में रखी बालाजी फीडर की मशीन में खराबी आ गयी। अचानक लो वोल्टेज निकालने के बाद मशीन में आयी खराबी के कारण सुबह 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक बालाजी फीडर की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गयी।अवर अभियंता नवीन कंजोलिया के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने मशीन की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करायी।बिजली घर में खराबी आने के कारण बालाजी मंदिर चौराहे पर बना जल संस्थान का ट्यूबवेल भी बंद हो गया जिससे पेयजल आपूर्ति भी ठप्प हो गयी ।बिजली पानी आपूर्ति ठप्प होने के कारण बालाजी फीडर के उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में दिक्कत हुई। अवर अभियंता नवीन कंजोलिया के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने मशीन की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करायी। अवर अभियंता नवीन कंजोलिया ने बताया कि मशीन में खराबी आने के कारण बालाजी फीडर की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गयी थी। मशीन की मरम्मत कर उसे बहाल कर दिया गया है।