
Jalaun news today । जालौन नगर में एक निर्माणाधीन मकान के गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुस आए। आवाज सुनकर आसपास के लोगों के जागने पर चोर भाग गए। पीड़ित गृहस्वामी ने चोरों द्वारा ताला चटकाने की सूचना कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बापूसहाव निवासी अखिलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका एक मकान आवास विकास कॉलोनी में निर्माणाधीन है। बुधवार की रात वह निर्माणाधीन आवास में ताला डालकर अपने पुराने मकान पर चले गए। तभी मध्य रात्रि के करीब अज्ञात चोरों ने निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़ दिया और ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए।

चोरों की आहट सुनकर आसपास के लोग जाग गए और उन्होंने आवाज लगाई। आवाज सुनकर चोर वहां से भाग निकले। पड़ोसियों की सूचना पर जब वह मकान पर पहुंचे तो ताला टूटा पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ग्रहस्वामी की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।





