रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के एमएल कन्वेंट द स्पेस साइंसलैब स्कूल के छात्रों में 91 फीसदी अंकों के साथ स्वर्णिका ने नगर में टॉप किया।
सीबीएसई इंटीमीडिएट के परीक्षा परिणाम में एमएल कन्वेंट द स्पेस साइंसलैब स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिसमें स्वर्णिका ने 91 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अपेक्षा निरंजन 87, आस्था 86, श्रेया पाठक 85, कृष्ण गुप्ता 85, निखिल 83 फीसदी अंकों के साथ पहले पांच स्थानों पर रहे। विद्यालय के 10 बच्चों ने 80 से 90 फीसदी अंक हासिल किए। 19 बच्चों ने किसी एक विषय में 95 से 100 फीसदी अंक प्राप्त किए। श्रेया पाठक और स्वर्णिका ने पेंटिंग में 100 अंक हासिल किए। इंग्लिश में सर्वाधिक 97 अंक अपेक्षा ने अर्जित किए। वंश ने फिजिकल एजुकेशन में 95 और श्रेया पाठक ने केमिस्ट्री में 92 अंक हासिल किया। विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मेधावियों को मिठाई खिलाकर और शील्ड देकर उन्हें सम्मानित किया। खास बात रही कि जूनियर छात्रों ने भी अपने इंटरमीडिएट में पास हुए छात्रों को माला पहनकर सम्मानित किया। प्रबंधक गौरव गुप्ता छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और 12वीं के बाद छात्र को कौन सी स्ट्रीम चुनना चाहिए इस पर मार्गदर्शन किया।





