जालौन के कई मुहल्लों में ठप हुई पानी की आपूर्ति,, यह है बड़ी वजह

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में छत्रसाल रोड स्थित सरकारी ट्यूबवेल की केबल व पेनल टूट जाने से नगर के आधा दर्जन मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति शनिवार दोपहर से ठप हो गई। रविवार को सुबह भी आपूर्ति बंद रही, दोपहर में कर्मचारी आए और पेनल और केबिल मरम्मत का काम शुरू किया।
छत्रसाल रोड स्थित सरकारी ट्यूबवेल की केबल के शनिवार की दोपहर किसी वाहन में फंस जाने से केबिल टूट गई साथ ही पेनल भी उखड़ गया। केबिल टूटने और पेनल उखड़ने के चलते दोपहर से ही पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इस ट्यूबवेल से मोहल्ला खटीकान, चिमनदुबे, मुरलीमनोहर आदि मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति होती है। ट्यूबवेल बंद होने से इन मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। लोगों ने शाम तक पानी आने का इंतजार किया लेकिन जब पानी नहीं आया तो इसकी जानकारी की। जिसमें बताया गया कि केबिल टूटने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है रविवार को काम होने के बाद आपूर्ति शुरू होगी। रविवार की सुबह भी पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानी हुई। लोगों को नित्यकर्म और गर्मी के मौसम में नहाने के लिए सरकारी नलों पर निर्भर रहना पड़ा। रविवार की दोपहर केबिल बदलने और पैनल सही करने का काम शुरू किया गया।
इस बाबत जेई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि केबिल टूटने और पैनल उखड़ने होने की वजह से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। काम शुरू कर दिया गया है। शाम तक पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।