दर्दनाक हादसा ; परीक्षाथिर्यों से भरी कार को ट्रक ने रौंदा, एक की नौ घायल

Tragic accident; Truck crushes car full of students, one and nine injured

(रिपोर्ट – ब्यूरो )

Jalaun news today ।जालौन जनपद के थाना कुठौंद क्षेत्र के ग्राम हरसिंगपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने अर्टिगा गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दस छात्र मौजूद थे। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी की गाड़ी में बैठे एक छात्र की मौके पर मौत हो गई तथा शेष अन्य लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर थाना कुठौंद पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायल छात्रों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
प्राप्त जानकारी अनुसार जनपद कन्नौज से अर्टिगा गाड़ी में सवार होकर छात्र पुलिस भर्ती का इम्तिहान देने के लिए झांसी गए थे इम्तिहान देने के पश्चात घर के लिए लौट रहे थे तभी जनपद जालौन के थाना कुठौंद क्षेत्र के ग्राम हरसिंग के पास एक अज्ञात ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी में सवार मनोज कुमार पुत्र रामविलास निवासी सुररई थाना कन्नौज की मौके पर मौत हो गई तथा अभिषेक पुत्र अवधेश निवासी तिर्वा,पंकज पुत्र राकेश निवासी तिर्वा, मयंक पुत्र अश्वनी निवासी तिर्वा प्रवीण पुत्र हर नारायण निवासी हीरा पुरा तिवार् घ्रुव पुत्र आदित्य निवासी कन्नौज अभिषेक पुत्र बबलू तिवारी तिर्वा, जितेंद्र पुत्र अवधेश तिर्वा विनय पुत्र रामवीर उदय पुत्र अज्ञात आदि छात्र घायल हो गए जिनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रवीण, जितेंद्र, उदय की हालत को नाजुक देखते हुए उनको और केंद्र के लिए रेफर कर दिया।

सदस्य बनकर सपोर्ट करें अपनी इच्छानुसार

Leave a Comment