(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के नगर जालौन में शनिवार को परिवहन विभाग की टीम ने बंगरा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान टीम टीम ने पांच बालू के ओवरलोड ट्रक तथा एक इंटररलाकिंग से भरा ओवरलोड ट्रैक्टर पकड़ लिया है। पकड़े गए सभी वाहनों को कोतवाली में खड़ा करा दिया है।
इस सम्बंध में परिवहन अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने शनिवार को ओवरलोडिगं के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान टीम ने बंगरा मार्ग पर दीनदयाल उपाध्याय चौराहे के पास से पड़ोसी जनपद से आ रहे इंटररलॉकिंग से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। परिवहन अधिकारी ने चेकिंग के दौरान उरई की ओर से आ रहे पांच बालू के ओवरलोड ट्रकों को भी चेकिंग के दौरान पकड़ा है। परिवहन विभाग की टीम की चेकिंग अभियान के दौरान एक कार को भी पकड़ा। जिसमें अनुमति न होने के बाद भी सीएनजी किट लगाकर उसे चलाया जा रहा था। जिस पर टीम ने जुर्माना लगाया है। दीनदयाल उपाध्याय चौराहे के पास परिवहन टीम द्वारा चेकिंग की सूचना जैसे ही वाहन चालकों को हुई वह इधर उधर गलियों से होकर निकलने लगे।
Contact for advertisement : 9415795867






