
Lucknow news today । उत्तर प्रदेश में आज से पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण महायज्ञ की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक पेड़ माँ के नाम लगाकर अभियान की शुरुआत की।

इसी कड़ी में भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने लखनऊ के कुकरैल वन में पीपल पाकड़ एवं वरगद का पेड़ लगाया। संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने इस मौके पर सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि आज से यूपी में बृक्षारोपण महायज्ञ 2026 की शुरुआत हुई है। इसी कड़ी में भाजपा संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने लखनऊ के कुकरैल वन में पीपल पाकड़ एवं बरगद का पेड़ लगाया। इस अवसर पर संगठन मंत्री ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। आइए, हम सभी अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लें और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएँ।
“एक पेड़ माँ के नाम”








