समाजवादी पार्टी कार्यालय में जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर अर्पित की गई,, श्रदांजलि,,

लखनऊ। सामाजिक न्याय के पुरोधा शरद यादव के निधन पर आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित शोकसभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शरद यादव जीवन पर्यन्त समाजवादी विचारों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत रहे। उन्होंने आपातकाल में लोकतंत्र बचाने के लिए जेल की यातनाएं भी सही। उन्होंने सड़क से सदन तक पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। संसद में उनके विचारों को सभी लोग बहुत गम्भीरता से सुनते थे। उनका निधन समाजवादी आंदोलन के लिए बहुत बड़ी क्षति है।


इस अवसर पर शरद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।


शोकसभा में पूर्वमंत्री बलराम यादव, राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, मनोज पाण्डेय मुख्य सचेतक विधानमंडल दल उ0प्र0, विधायकगण समरपाल सिंह, संग्राम यादव, रविदास मेहरोत्रा, त्रिभुवन दत्त, पूर्व विधायक राममूर्ति वर्मा, पूर्व एमएलसी अरविन्द कुमार सिंह, रामआसरे विश्वकर्मा, उदयवीर सिंह, रामबृक्ष सिंह यादव तथा विकास यादव, व्यापारी नेता पवन मनोचा, समाज सेवी सोनू कन्नौजिया आदि नेताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment