रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में जालौन-कोंच रोड बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे बाइकों की आमने सामने भिडंत में दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों को मौके से निकल रहे राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च संस्थान रेफर किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहचूरा निवासी कमल पाल किसी काम के चलते रविवार की शाम जालौन की ओर आ रहा था। वहीं, सिरसा कलार क्षेत्र निवासी गुड्डू अपने गांव बाइक से जा रहा था। जब दोनों के बाद कोंच रोड पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पुल के नीचे पहुंची तभी तेज रफ्तार बाइक सवार संतुलन नहीं रख सके और दोनों बाइकों में आमने सामने भिडंत हो गई। दोनों बाइक सवार बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया।
डम्पर चालक ने लगाया अचानक ब्रेक,घायल हुए खलासी
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर आगे चल रहे डंपर के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे चल रहा डंपर टकरा गया। हादसे में खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल खलासी को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे उच्च संस्थान रेफर किया गया।
जनपद फिरोजाबाद से एक डंपर मौरम लेने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे होकर चिकासी की ओर जा रहा था। जब डंपर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किमी संख्या 201 छिरिया सलेमपुर के पास पहुंचा। तभी उसके आगे एक और डंपर चल रहा था। सड़क पर उछाल होने के चलते आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिसे पीछे चल रहे डंपर का चालक समझ नहीं पाया और अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रहा डंपर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। हादसे में पीछे चल रहे डंपर का चालक तो बाल बाल बच गया। लेकिन जनपद फिरोजाबाद के ग्राम नगला भजन निवासी डंपर का खलासी धनवीर हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंच गई और घायल खलासी को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया।






