(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । केंद्रीय राज्य मंत्री ने नगर में डॉ. आलोक गुर्जर की बुआजी के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रृद्धांजलि दी।
नगर के मोहल्ला रापटगंज में डॉ. आलोक गुर्जर की बुआजी मोहनबेटी का कुछ दिनों पूर्व निधन हो गया था। उनके निधन की खबर पर केंद्रीय राज्य मंत्री भानुप्रताप वर्मा डॉ. आलोक गुर्जर के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने
दिवंगत की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने दुखी परिवार को ढांढस भी बंधाया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, अभिमन्यु सिंह, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, पुनीत मित्तल, रामजी राजावत, अतुल हर्षे, सतीश सिंह सेंगर, लल्लू सोनी, नफीस सिद्दीकी, डॉ. हरेंद्र सिंह, अभय सिंह राजावत, पप्पू चौहान आदि मौजूद रहे।





