रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में रविवार की देर रात उरई-जालौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेक्टर अचानक भिटारा के पास सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया ।ट्रेक्टर पलटने से चालक उसमें दबकर घायल हो गया। घायल चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सूरजपुरा निवासी हाल निवास मोहल्ला फर्दनवीस सत्यनारायण तिवारी (68) घर से मूंग लेकर उरई, जालौन मार्ग स्थित प्लांट पर लेकर गए थे। मूंग को साफ कराने के बाद रात में कृषि उत्पादन मंडी समिति में व्यापारी के लोड हो रहे ट्रक रखकर बहार भेजने के लिए ले जा रहे थे। मूंग से भरी ट्रेक्टर ट्राली को प्लांट से लेकर कुछ ही दूर चल पाये थे कि अचानक नरसिंह रिसोर्ट के पास अचानक वह ट्रेक्टर पर संतुलन खो बैठे जिससे ट्रेक्टर मूंग से भरी ट्राली के साथ खंदक में जा कर पलट गया।

ट्रेक्टर पलटने से स्वामी सत्यनारायण ट्रेक्टर के नीचे दब गए। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस समेत प्लांट के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रेक्टर में दबे चालक सत्यनारायण तिवारी को निकालकर उन्हें सीएचसी पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवली प्रभारी हरिशंकर चन्द ने बताया कि सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद ट्रेक्टर चालक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं वृद्ध की मौत के बाद परिजन रो रोकर बेहाल हैं।







