ग्रीस से एक बहुत दुःखद खबर प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रीस में आग की घटनाओं से निपटने और आग बुझाने के लिए गया एयर फोर्स का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार ग्रीस के फ़ायर सर्विस के प्रवक्ता यानिस एर्तोपोइओस ने इसकी पुष्टि की है कि यह दुर्घटना आइलैंड ऑफ इविया में हुई है। यह इलाका प्लाटानिस्टोस के नजदीक है, जहां के लोगों को दिन में आग से बचाने के लिए बाहर निकाला गया था।
इस इलाके में तापमान बढ़ने से जंगल में आग लगी हुई है।
बीबीसी के अनुसार ग्रीस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस विमान में दो पायलट सवार थे और दोनों की मौत हो गई।सशस्त्र बल में तीन दिन का शोक रखा गया है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूरोप के कई देशों में तापमान में वृद्धि की वजह से जगह-जगह आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। ( साभार बीबीसी)




