दो लोगों पर आग लगाने का आरोप,, पीड़ित ने लगाई अधिकारियों से इंसाफ की गुहार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में लगभग डेढ़ माह पूर्व घर में आग लगने के मामले में पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों पर संदेह व्यक्त किया है। कोतवाली पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से परेशान पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र ग्राम छानी खास निवासी कृष्णपाल सिंह एवं ब्रह्मपाल सिंह ने एसपी विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि लगभग डेढ़ माह पूर्व 17 मार्च को उसके साथ गांव के ही दो लोगों ने झगड़ा किया था और धमकाया था। इसके बाद उसी रात में ही उसके घर में आग लग गई। किसी तरह परिवार के लोगों ने जान बचाई। पीड़ित ने संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि आग उन्हीं दो लोगों ने लगाई है, जिनसे उसका झगड़ा हुआ था। आरोप लगाया कि इसकी शिकायत उसने कोतवाली पुलिस से भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।