रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today। जालौन क्षेत्र में आम रास्ते पर चबूतरा बनाए जाने से ग्रामीणों को निकलने में दिक्कत हो रही है। चार पहिया वाहन और कृषि उपकरण भी नहीं निकाल पा रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आम रास्ता खुलवाए जाने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुरा निवासी धनंजय कुमार, साकेत, सौरभ आदि ने एसडीएम राकेश सोनी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव की ओर जाने वाले रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर चबूतरा बना लिया है। आम रास्ते पर चबूतरा बनाए जाने से ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। जो किसान अपने कृषि उपकरण इस रास्ते से निकालते हैं, उन्हें भी परेशान होना पड़ रहा है। चार पहिया वाहन ट्रैक्टर आदि नहीं निकल पा रहे हैं। जब विपक्षी को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जाता है तो वह झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर अवैध चबूतरा हटवाने की मांग की है।




