रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । अंबेडकर नगर कुठौंद स्थित दलित बस्ती में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीण परेशान हैं। परेशान ग्रामीणों ने जॉइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
ग्रामीण विपिन कुमार, फरियाद, राजा हरिश्चंद्र, आदि ने जॉइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को ज्ञापन देकर बताया कि जल निकासी की व्यवस्था न होने से पानी गलियों में भरा रहता है। जिससे रास्ते में कीचड़ बना रहता है। बच्चे घरों के बाहर खेल नहीं पाते हैं। गंदा पानी जमा होने से न सिर्फ बदबू आती है बल्कि उसमें मच्छर भी पनप रहे हैं। जिससे संक्रामक रोगों का खतरा है। इस बाबत वह पंचायत स्तर पर कई बापर शिकायत कर चुके हैं। लेकिन हर बार टाल दिया जाता है। वर्षों से समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि अगले माह से बारिश का मौसम शुरू हो जाएगा। ऐसे में परेशाानियां बढ़ाना तय है। क्योंकि अधिक पानी बरसने पर गंदा पानी घरों कें अंदर आ जाता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि बारिश के मौसम से पूर्व मोहल्ले में जल निकासी की व्यवस्था दुरूस्त कराई जाए ताकि ग्रामीणों को परेशान न होना पड़े। ज्ञापन में पवन, कमलेश, अरूण सोनेलाल, उत्तम, संजीव, सुरेंद्र, कमल, गोलू, विनोद, नरेंद्र, शोभा, संतोष, रामबाबू, जनमेजय, माखन आदि ने भी हस्ताक्षर किए।





